Sarkari Mashal

Sarkarimashal.com

News Button 📰 Latest News

13 August 2026 current Affairs

गुरुवार, 13 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

🔶Jio Credit में Bank of America खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी, 1.9 अरब डॉलर का निवेश

🔶शाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें: मैं सदन में रहूंगा, ओम बिरला को लेटर लिखा; राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना

🔶कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित: जांच समिति बोली- सबूतों से छेड़छाड़ हुई, नोटों की बोरी कहां से आई, नहीं बता पाए

🔶पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: ISI से जुड़ा, फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद

🔶भारत-तिब्बत ट्रेड- चीन गए 14 व्यापारियों को मिली दुकानें: 79 अभी अनुमति के इंतजार में, गुंजी में खुले में पड़ा करोड़ों का सामान

🔶सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई टली: इंदौर हाईकोर्ट के मंदिर घोषित करने के फैसले को चुनौती; मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाएं लगीं

🔶मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत: पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा

🔶स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

🔶बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

🔶राहुल गांधी, नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- पाकिस्तान से लव स्टोरी कब खत्म होगी?

🔶उज्बेकिस्तान से लड़कियां लाकर लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाती थी, एक साल से थी फरार, प्लास्टिक सर्जरी करा बदल लिया था हुलिया, अब हुई गिरफ्तार

🔶पुतिन ने भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को बनाया अपना मध्यस्थ, रूस-यूक्रेन के बीच अरबों डॉलर के विवाद को सुलझाने की मिली जिम्मेदारी

🔶इमरान खान की मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप, पत्रकार के दावे के बाद PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का किया ऐलान

🔶’जंतर-मंतर’ पर फिर बड़े आंदोलन की धमकी, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके बोले, सीजन 2 जल्द होगा शुरू

🔶विपक्ष के वॉकआउट के बीच राज्यसभा से राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग बनाने वाला विधेयक पास

🔶मोदी ने कहा- रील्स के दौर में शॉर्टकट न अपनाएं: जेन-जी को दूसरों के संघर्षों से सीखना चाहिए; पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की बायोग्राफी लॉन्च की

🔶’आजाद बलूचिस्तान’ देख बौखलाए मुनीर ने करा दी एयरस्ट्राइक, 27 की मौत

🔶कर्नाटक सरकार ने गुटखा-पान मसाला समेत तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर लगाई 1 साल की रोक

🔶बृजभूषण भावुक होकर बोले-रेपिस्ट कहा, अच्छा होता गोली मार देते: लालच देकर जिन बच्चों से केस कराया, उन्होंने ही पोल खोली

🔶पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप: कांग्रेस सांसद बोलीं- अच्छी हूं; खड़गे ने कहा- भाई साहब आप बदल गए, मोदी हंस दिए

🔶तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत: 6 घायल; कर्नाटक की 11 महिलाएं काम से लौट रही थीं, मृतकों में ऑटो ड्राइवर शामिल

व्हाट्सएप का नया फीचर..!

अब आप व्हाट्सएप पर अपनी इच्छानुसार तारीख के अनुसार पिछले संदेश को देख सकते हैं।

आप पहले ग्रुप पर क्लिक करें … फिर सर्च दबाएं और आपको दाईं ओर कैलेंडर आइकन दिखाई देगा। फिर अपने हिसाब से अपनी मनचाही तारीख चुनें और आप उस तारीख के व्हाट्सएप मैसेज तुरंत देख सकते हैं।

अब आपको किसी निश्चित कैलेंडर दिवस पर पोस्ट तक पहुंचने के लिए सैकड़ों पोस्ट को स्क्रॉल करने की आवश्यकता नहीं है।

इमरान खान की मौत की खबर पर बड़ा दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत को लेकर बुधवार को बड़ा दावा सामने आया। पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने सैन्य सूत्रों के हवाले से आशंका जताई कि जेल में बंद इमरान खान अब जीवित नहीं हैं। हालांकि, बाद में पत्रकार ने स्पष्ट किया कि उनके सूत्रों ने इमरान खान की मौत की प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं की थी।

पाकिस्तान सेना ने दावे को बताया गलत

मौत की खबरों के बीच पाकिस्तान की सेना/ISPR ने स्पष्ट किया कि इमरान खान की मौत नहीं हुई है और वायरल दावों को खारिज किया। पत्रकार वजाहत सईद खान ने भी सेना की प्रतिक्रिया के बाद कहा कि इससे संकेत मिलता है कि इमरान खान जीवित हैं।

इमरान खान की जेल में स्थिति और उनसे परिवार व पार्टी नेताओं की मुलाकात को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। इसी वजह से मौत की अपुष्ट खबर ने पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

⚠️ फिलहाल इमरान खान की मौत की खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top