Sarkari Mashal

Sarkarimashal.com

News Button 📰 Latest News

16 August 2026 current Affairs And News

🔶UPI के बड़े व्यापारिक भुगतान पर लगेगा 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से होगा लागू

🔶UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी, क्या यह ट्रंप को खुश करने की कोशिश है: कांग्रेस

🔶सालाना रिपोर्ट: सुरक्षा बलों के तालमेल से जम्मू-कश्मीर में अब सब सामान्य, आतंकवाद से युवाओं का मोहभंग

🔶पाकिस्तान ने ‘मोस्ट वॉन्टेड’ मसूद अज़हर पर बढ़ाई इनामी रकम

🔶भारत बोला-मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा:पाकिस्तान खोखली बातें न करे; भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी है आतंकी

🔶सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

🔶CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल:चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका दिया; कोर्ट से 14 बार आदेश, राजपाल ने नहीं माना

🔶कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार

🔶बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए की मां को उतारा मैदान में, रेजीनगर से शाखारव सरकार उम्मीदवार

🔶बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत:शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे

🔶Meta बच्चों से जुड़े यौन शोषण मामलों की जानकारी देगा:भारतीय एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा, सरकार से बातचीत के बाद रजामंदी

🔶अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका

🔶दिल्ली के 99% पीजी आवासों के पास फायर एनओसी नहीं, क़रीब एक-तिहाई के नक्शे भी मंज़ूर नहीं

🔶ग्राहम स्टेंस हत्या: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सरकार ने दारा सिंह की सज़ा घटाने की अर्ज़ी खारिज़ की

🔶मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या, फार्महाउस भी जलाए

🔶भ्रष्टाचार के ‘कुबेर’ पर कस गया शिकंजा, भुसावर JEN गोविन्द प्रसाद के ठिकाने से जमीनों का अंबार, नोटों की गड्डियां और चांदी की सिल्लियां जब्त

🔶भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक ‘मास्टरस्ट्रोक’! 15 हजार करोड़ी किशाऊ प्रोजेक्ट पर मुहर,अब प्यासे चूरू-सीकर-झुंझुनूं को मिलेगा यमुना का पानी 

🔷IND vs AFG 2nd T20 : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत, सीरीज पर 2-0 से बनाई बढ़त

🔷महिला जूनियर एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में इस मुद्दे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे मामलों में उचित समय पर फैसला लेती है।

2 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप पर भी नड्डा ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आंकड़ों के जरिए देश की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया था। नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अर्थशास्त्र का ‘ई’ तक नहीं जानते और जिस व्यक्ति का जिक्र सवाल में किया गया है, वह भी इसी श्रेणी में आते हैं

3 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक व्यवस्था में हो रहे बदलावों और भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण के एक बड़े हिस्से का एक ही क्षेत्र में केंद्रित होना, व्यापार शुल्क में अस्थिरता और तकनीकी प्रतिस्पर्धा वैश्विक व्यवस्था के सामने नई चुनौतियां पैदा कर रहे हैं।

4 भारत पर 100% टैरिफ की तलवार? रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर US हाउस में बिल

5 चाहे जो कर ले अमेरिका, रूस से खरीदते रहेंगे तेल; 100 फीसदी टैरिफ वाली धमकी पर बोला भारत

6 CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता, 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं; जंगलों में AK-47 लेकर घूमीं, असम से उग्रवाद खत्म किया

7 भारत बोला-मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा, पाकिस्तान खोखली बातें न करे; भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी है आतंकी

8 यूसीसी को लेकर भाजपा ने 2029 से पहले बड़ा लक्ष्य तय किया है। लेकिन इसे जमीन पर उतारने की राह इतनी आसान नहीं है। जहां कई राज्यों में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, वहीं एनडीए के भीतर ही कुछ सहयोगी दलों के अलग रुख ने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

9 देश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए शासित सभी राज्यों में इसे लागू करने के लक्ष्य की घोषणा की है। हालांकि, एनडीए के सहयोगी दलों की राय अलग-अलग नजर आ रही है। वहीं, विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं

10 विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।  इन सभी सीटों पर 6 अक्तूबर को मतदान और 9 को मतगणना होगी। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है

11 महाराष्ट्र: जरांगे पाटिल के विरोध पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 14 में से 12 मुख्य मांगें सरकार ने मानी

12 मराठा आरक्षण के पैरोकार मनोज जरांगे पाटिल की मुंबई में प्रस्तावित भूख हड़ताल को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के शीर्ष राज्य नेताओं ने आगामी गणेशोत्सव से पहले संयम बरतने का आग्रह किया है।

13 अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए इलाज जरूरी है, इसके लिए उससे भारी भरकम बिल थमा दिया जाता है। लेकिन, मरीज को उसके इलाज में इस्तेमाल बहुत सारी चीजों की कीमत तय किए जाने का पूरा हिसाब नहीं दिया जाता। महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर अपने कड़े रुख से चर्चा में आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने अब अस्पताल के बेहिसाब बिल पर सवाल उठाया है।

14 ओडिशा का एक आदिवासी परिवार पूरे देश के सामने मिसाल बन चुका है। मजदूर पिता ने अपने पसीने से सपने को सींचा। अब एक ही परिवार के पांच बच्चे डॉक्टर बनेंगे। दो वक्त की रोटी की चिंता और कर्ज के बोझ के बीच भी बच्चों ने पढ़ाई जारी रखी।

15 बिहार के 15 जिलों  के 88 ब्लॉकों में 49.36 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ की इस गंभीर स्थिति के बीच आज एक केंद्रीय टीम हालात का जायजा लेने आएगी। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन करेगी और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी

16 भारत ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज, दूसरा मैच 7 विकेट से जीता, 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते हासिल किया

17 ₹2000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज, 15 अक्टूबर से यह कारोबारियों से लिया जाएगा, अभी 4 साल में सरकार ने ₹8276 करोड़ खर्चा उठाया

18 ईरान में उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा, बोइंग 737 के इंजन में भी खराबी आई; मशहद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

19 पश्चिम एशिया तनाव: यूएस के हमले में ईरानी नावें तबाह; हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी-मिस्र की नजदीकी बढ़ी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top